{"_id":"5ab68df44f1c1b4d0a8b6aee","slug":"161521913332-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल किटौरा छह दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल किटौरा छह दिन से बंद
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत नरगड़ा के राजकीय प्राइमरी स्कूल किटौरा छह दिन से बंद चल रहा है। स्कूल में ताले नहीं खुलने से बच्चों का परीक्षाफल बनाने का काम प्रभावित हो गया है। ग्राम प्रधान ने शिक्षा विभाग से पाठशाला शीघ्र खोलने की मांग की है।
ग्राम प्रधान नंदन सिंह खाती के अनुसार गांव की पाठशाला में एकल अध्यापक तैनात है। विद्यालय में नौ बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल में 19 मार्च से ताला लटका हुआ है। खाती के मुताबिक स्कूल बंद होने की सूचना अधिकारियों को भी दे दी गई है। वहीं, सीईओ का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ कपकोट को जांच के निर्देश दे दिए हैं। उधर, बीईओ कपकोट रमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका 17 मार्च तक अवकाश पर थी। व्यवस्था के तहत एक शिक्षक को भेजा गया था। शिक्षिका अवकाश से लौटती इससे पहली ही वह गिर कर चोटिल हो गई। इस कारण उन्होंने चिकित्सा अवकाश आगे बढ़ाया। समन्वय नहीं होने के कारण व्यवस्था वाले शिक्षक अपने विद्यालय में वापस चले गए। प्राइमरी पाठशाला खर्ककानातोली से एक शिक्षक को 26 मार्च को स्कूल जाएंगे। वही बच्चों का रिजल्ट तैयार करेंगे।