फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर। निर्माणाधीन रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क का निर्माण एक साल से शुरू नहीं होने से ग्रामीण भड़क गए हैं। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


थापल बज्वाड़ की प्रधान पुष्पा देवी, छत्यानी-मजकोट वन पंचायत सरपंच रमेश भंडारी की अगुवाई में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क का निर्माण एक साल से रुका हुआ है। सड़क में 10 किमी तक मलबा भरा है, जिस कारण हल्के वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। सड़क के बाकी हिस्सों के कटान के लिए आज तक निविदाएं भी नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गोमती कृषक क्लब के मुख्य वॉलंटीयर रमेश भंडारी, पूर्व जिपं सदस्य इंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, पुष्पा देवी, जवाहर राम, चंद्र सिंह रावत, अवतार सिंह, पान सिंह, हरीश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed