{"_id":"5a0f22db4f1c1b72548bdc4b","slug":"161510941403-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के पास पहुंचा तेंदुआ, गाय मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के पास पहुंचा तेंदुआ, गाय मारी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तेंदुए ने शुक्रवार सुबह विकास भवन के पास एक गाय को मार दिया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। आबादी में घूम रहा यह तेंदुआ अब तक कई मवेशियों और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है।
पिछले कुछ महीनों से नगर के मजियाखेत, कफलखेत, सैंज और नदीगांव में नजर आ रहे तेंदुए ने शुक्रवार सुबह लावारिस छोड़ी गई एक गाय को मार दिया। कलक्ट्रेट रोड पर सुबह के समय घूमने वालों की नजर जब तेंदुए पर पड़ी तो वे भयभीत होकर भाग गए।
बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि रेशम विभाग के पास कफलखेत में पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही वहां पर दो कर्मचारी निगरानी के लिए तैनात रहेंगे। बता दें कि पिछले दिनों टेलीफोन एक्सचेंज और हाइडिल के पास तेंदुए ने एक गाय और बछड़े को मार दिया था।