{"_id":"59ca907a4f1c1bb6538b486e","slug":"161506447482-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-सेट की आवेदन तिथि 10 दिन बढ़ाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-सेट की आवेदन तिथि 10 दिन बढ़ाई जाए
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यू-सेट की तैयारियों में जुटे जिले के युवाओं ने प्रदेश सरकार से आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ाने की मांग की है। जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में युवाओं ने कहा है कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेश में यू-सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर रखी गई थी, चालान लगाने की तिथि 22 सितंबर थी।
बताया कि तीन दिन तक मूसलाधार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें और रास्ते बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। बागेश्वर सहित अन्य पर्वतीय क्षेेत्रों में सर्वर डाउन होने से भी हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। चंद्र पार्की, कमला, कमलेश, प्रकाश, तारा, प्रकाश लोहनी आदि अभ्यर्थियों ने आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ाने की मांग की है।