फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उपेक्षा से नाराज स्वजल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

उपेक्षा से नाराज स्वजल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
उपेक्षा से नाराज स्वजल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर। स्वजल कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार चार दिनों से हड़ताल में रहने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा सुध नहीं लेने से नाराज कर्मियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गईं तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्थायीकरण, मानदेय बढ़ोतरी और पूर्व में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के अनुसार मांगें पूरी करने को लेकर स्वजल के सलाहकार और कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। स्वजल कार्यालय परिसर में सभी आंदोलित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष गिरिजा शंकर भट्ट, सचिव चंदन सिंह मलड़ा, उपसचिव नंद किशोर, उपाध्यक्ष पूरन प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष संजय बिष्ट, ध्यान चंद्र लोहनी, गिरीश पाटनी, पूरन सिंह टंगड़िया, कौस्तुभानंद पांडेय, नरेंद्र बम शामिल थे। स्वजल कर्मियों की हड़ताल से जिले में स्वच्छ भारत मिशन, ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन एवं जल संरक्षण और संवर्द्धन के कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed