{"_id":"59beb01d4f1c1b23688b51b2","slug":"161505669149-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना ने रविवार को अडोली गांव में धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से होंगे। इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। डीएम ने किसानों को दलहन, अदरक, हल्दी आदि फसलें बोने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि इन फसलों को बोने से आजीविका के संसाधनों में बढ़ोतरी होने के साथ ही जंगली जानवर भी कम नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। यहां पर एसडीएम श्याम सिंह राणा, अपरा सांख्यिकी अधिकारी पीसी बड़सीलिया, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सिंह राठौर, कृषक मान सिंह, ग्राम प्रधान राजेश कुमार टम्टा आदि थे।