फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   घर, दुकान का प्लास्टिक कचरा लाओ आकर्षक ईनाम पाओ

घर, दुकान का प्लास्टिक कचरा लाओ आकर्षक ईनाम पाओ

Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
घर, दुकान का प्लास्टिक कचरा लाओ आकर्षक ईनाम पाओ
बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगरपालिका की ओर से अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने वाले नागरिकों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए नगर के लोगों को घरों, दुकानों या कार्यालयों का प्लास्टिक कचरा एकत्र कर लाना होगा। कचरा लाने वाले कुल 55 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


एक तरफ तो कई लोग घरों व दुकानों का कूड़ा नदियों या मार्गों में फेंक देते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वाले ऐसे लोगों को नगरपालिका ने प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। आगामी आठ अक्तूबर को नुमाइशखेत मैदान में सुबह सात से नौ बजे तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके तहत प्लास्टिक पदार्थ, पॉलिथीन, बिस्किट, टॉफी आदि के रैपर, दूध, दही, घी, शैम्पू के पाउच व प्लास्टिक की शीशी शामिल होगी।
विज्ञापन


प्रथम वर्ग में सबसे अधिक कूड़ा लाने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा। द्वितीय वर्ग में एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में सूखा कूड़ा लाने वाले तीन व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि तृतीय वर्ग में 250 ग्राम से एक किलोग्राम तक सूखा कूड़ा लाने वाले 51 व्यक्ति पुरस्कृत किए जाएंगे। द्वितीय व तृतीय वर्ग के पुरस्कार लक्की ड्रा के माध्यम से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed