फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर और कपकोट में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेजी पर

बागेश्वर और कपकोट में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेजी पर

Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर और कपकोट में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेजी पर
बागेश्वर/कपकोट। भगवान बागनाथ की नगरी के दो अलग-अलग स्थानों और केदारेश्वर मैदान कपकोट में 21 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही हैं। वहां देवी प्रतिमाएं बनाने का काम अब अंतिम चरण पर पहुंच गया है। महोत्सव कमेटियों ने लोगों से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन


नगर देवी पूजा कमेटी की ओर से नुमाइशखेत मैदान स्थित आशीर्वाद भवन में दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण का अंतिम चरण में पहुंच गया है। गत 20 साल से मूर्ति का निर्माण करते आ रहे युवराज साना, गोपाल मंडल और अर्जुन मंडल मूर्तियों को बेहतरीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहां कमेटी के राजू उपाध्याय, कौशल उपाध्याय और जीवन तिवारी आदि थे। इसी मैदान के पीपल के पेड़ के समीप बने पंडाल में दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही हैं। मूर्तिकार मूर्तियों को मनमोहक बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहां कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, व्यवस्थापक गोविंद साह जगाती और उमेश साह आदि थे।
विज्ञापन


उधर दुर्गा पूजा कमेटी कपकोट की ओर से केदारेश्वर मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। वहां कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, राजेंद्र कपकोटी, मोहन सिंह कपकोटी, पान सिंह ऐठानी, लक्ष्मण सिंह गढ़िया, बीएस कमर्याल, प्रकाश कांडपाल आदि थे। महोत्सव कमेटियों ने लोगों से महोत्सव को भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed