{"_id":"5cf2be3dbdec2207675a0219","slug":"15594123309-bageshwar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में दोगुने दामों में बिक रहा अंगेजी शराब का क्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में दोगुने दामों में बिक रहा अंगेजी शराब का क्वार्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। आबकारी विभाग चाहे कितना ही दावा करे कि शराब की ओवर रेट बंद कर दी गई है पर हकीकत यह है कि शहर में शराब प्रिंट रेंट से 15-20 रुपये नहीं बल्कि दोगुनी कीमत पर बेची जा रही है।
बागेश्वर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों से पव्वे, अद्धे व बोतल पर खुलेआम 150-300 रुपये ओवर रेट की वसूली की जा रही है। सबसे ज्यादा वसूली मैक्डॉवल, रॉयल स्टैग के क्वार्टर पर हो रही है। इन पर 100-150 रुपये प्रति क्वार्टर तक ज्यादा वसूला जा रहा है। यदि कोई ग्राहक ओवर रेट देने से मना कर देे और दुकान पर चस्पा मूल्य सूची के अनुसार ही भुगतान की बात करता है तो उसको शराब देने से इंकार कर दिया जाता है। पसंदीदा ब्रांड रॉयल स्टैग, मैक्डॉवल, ब्लेंडर्स, रॉयल चैलेंज पर भी मनमानी वसूली की जा रही है। यह हाल भी तब है जब इस दुकान पर ओवर रेट बिक्री को लेकर कार्रवाई भी हो चुकी है।
बार से बिक रहे हैं पव्वे और बोतल
अंग्रेजी शराब की ओवर रेट बिक्री में बार भी पीछे नहीं है। कई बारों में पव्वे और बोतल पैक शराब बेची जा रही है। बार वाले भी शराब को अंग्रेजी शराब की दुकान की तर्ज पर धड़ल्ले से ओवर रेट में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
ओवर रेट की शिकायत को दिखवाता हूं। यदि बार वाले भी ओवर रेट पर शराब बेच रहे हैं तो इसकी भी जांच की जाएगी। यदि कोई ओवर रेट शराब खरीदे तो मेरा नंबर दे दीजिएगा। - विवेक सोनकिया, जिला आबकारी अधिकारी बागेश्वर