{"_id":"5cf2be26bdec22074b0aa79f","slug":"155941230874-bageshwar-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 4 जून को ब्लॉक सभागार में लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 4 जून को ब्लॉक सभागार में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ नगरी के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। बेरोजगारों को सेवायोजन की ओर से मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड का तीन वर्षीय डिप्लोमा निशुल्क में सिखाया जाएगा। साथ ही पढ़ाई के दौरान पहले साल 8500 रुपये का स्टाईफंड दिया जाएगा। दूसरे-तीसरे साल इसमें बढ़ोतरी होगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से सीखो और कमाओ योजना के तहत एनटीटीएफ पंत नगर शिक्षा केंद्र की ओर से चार जून को ब्लॉक सभागार में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में लिखित और साक्षात्कार परीक्षा के बाद सौ बेरोजगारों का तीन वर्षीय मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड डिप्लोमा के लिए चयनित किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क डिप्लोमा के साथ ही मशहूर घड़ी कंपनी टाइटन में ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले साल 8500 रुपये स्टाईफंड, दूसरे और तीसरे साल में इस फंड बढ़ोत्तरी होगी। रोजगार विभाग ने सभी बेरोजागरों से इस मेले में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए शैक्षिक योग्यता विज्ञान वर्ग से इंटर है। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक दस्तावेज के साथ स्थायी निवास प्रमाण पत्र लाने जरूरी हैं।