{"_id":"5ced74b4bdec22076b5f0543","slug":"155906582811-bageshwar-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विनसर वन पंचायत के जंगलों की आग बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विनसर वन पंचायत के जंगलों की आग बुझाई
विज्ञापन
बागेश्वर। विनसर वन पंचायत के जंगलों में आग लग गई। सूचना पर वन पंचायत की सरपंच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
सरपंच रमा देवी ने बताया कि सोमवार की देर सायं विनसर वन पंचायत के पिन्ना तोक, सनखाल, झानाधार के कंपार्टमेंट दह में आग लग गई।
आग की भीषण लपटें देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सूचना पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पिरुल की लाइन काटी गई। आग बुझाने वालों में महेश ला, नारायण राम, मेहश टम्टा, कपिल, राहुल आदि शामिल थे।