फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले फार्मासिस्ट और हेल्थ वर्कर

कपकोट एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले फार्मासिस्ट और हेल्थ वर्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कपकोट एसडीएम के निरीक्षण में  गायब मिले फार्मासिस्ट और हेल्थ वर्कर
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम प्रमोद कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कुत्ते काटे के इंजेक्शन और एंटी रैबीज की डोज पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। वहीं फार्मासिस्ट और हेल्थ वर्कर गायब मिले।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब 12-12:30 बजे अचानक एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन का काफिला सीएचसी पहुंचा। एसडीएम ने सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। फिर अस्पताल में दवाई के स्टॉक की जांच की। उन्होंने एंटी रैबीज डोज और जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा। निरीक्षण में होम्योपैथी फार्मासिस्ट दिव्येश्वर गौड़ और हेल्थ वर्कर शांति बिष्ट गायब मिले।
विज्ञापन


बाद में जानकारी मिली की शांति बिष्ट मेडिकल अवकाश पर हैं। एसडीएम ने कहा कि दोनों गायब कर्मचारियों के बारे में डीएम को जानकारी दी जाएगी। बाद में उन्हीं के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत, तहसीलदार विनोद प्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed