{"_id":"5c266b25bdec22569632f9a7","slug":"151546021669-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए की बैठक में पेचीदा नियमों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए की बैठक में पेचीदा नियमों का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तहसील सभागार में प्राधिकरण दिवस पर आयोजित जिला विकास प्राधिकरण की हंगामेदार बैठक में नागरिकों ने भवन निर्माण के पेचीदा नियमों का विरोध करते हुए पहाड़ से प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग की।
डीडीए ने नागरिकों के विरोध को देखते हुए तहसील सभागार में बैठक आयोजित की थी जिसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जिले में विकास प्राधिकरण का विरोध किया। सवाल संगठन, नागरिक मंच सहित प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के सदस्यों ने प्राधिकरण का विरोध किया। कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए प्राधिकरण के नियम पेचीदे हैं। इस दौरान 12 भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस प्रकार कुल 62 भवन मानचित्र वर्तमान तक प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति किए गए हैं। बताया कि प्राधिकरण से प्राप्त 90 प्रतिशत राशि का उपयोग विकास कार्य के लिए किया जा रहा है। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भण्डारी, सह आयुक्त नियोजक कुमाऊं संभाग एसएम श्रीवास्तव, एसडीएम राकेश तिवारी, रमेश कृषक, हरीश सोनी, पंकज पांडे, आलोक साह, डब्बू मेहता, राजेंद्र उपाध्याय आदि थे।