{"_id":"5c01779cbdec221c9029bb9f","slug":"151543600028-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करूली की पाठशाला में भौर्याल शिक्षक की भूमिका में नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करूली की पाठशाला में भौर्याल शिक्षक की भूमिका में नजर आए
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल राजकीय प्राइमरी स्कूल करूली में शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उनके पाठशाला में अचानक पहुंचने से सभी हैरत में पड़ गए। उन्होंने गांव के पंचायत घर में चल रहे स्कूल की कक्षाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से सवालात किए। बच्चों ने सभी सवालों के सटीक जवाब दिए। बच्चों के उत्तर से खुश होकर भौर्याल ने पाठशाला को एक प्रोजेक्टर और एक कंप्यूटर भेंट करने की घोषणा की।
विधायक भौर्याल ने प्राइमरी पाठशाला करूली के बच्चों से पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे बच्चों ने सभी सवालों का बेहिचक जवाब दिए। विद्यालय के अनुशासन की विधायक ने तारीफ की। उन्होंने पाठशाला के निर्माणाधीन भवन को भी देखा और निर्माण में शीघ्र तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार शिक्षा को बेहत्तर बनाने में दिन रात मेहनत कर रही है जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है।