{"_id":"5bb4fa40867a55787b0286ff","slug":"151538587200-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बुजुर्ग मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बुजुर्ग मजदूर झुलसा
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्पाती बंदरों से बचने के फेर में एक बुजुर्ग 11 केवीए की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बुधवार को मालता निवासी 68 वर्षीय सोबन सिंह कठायतबाड़ा में भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। इस बीच उत्पाती बंदरों का झुंड वहां से गुजरा। बचने के लिए सोबन ने लोहे की सरिया उठा ली। बंदरों को भगाते वक्त सरिया पास से गुजर रही 11 केवीए की लाइन से छू गई। इससे मजदूर झुलस गया। पीड़ित को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मजदूर 30 फीसदी झुलसा है। हालत खतरे से बाहर है। ब्यूरो