{"_id":"5b9d4cb3867a557ea37f5762","slug":"151537035443-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस का झंडा प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस का झंडा प्रदर्शित
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। 35वें स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने झंडा लांच किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि संगठन की मजबूती तथा विस्तार प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय व लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की। जिला कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि महिलाओं के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। आने वाले चुनावों में महिलाओं को भाजपा को सबक सिखाना होगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला, सरिता, इंदिर जोशी, लीला देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, तारा देवी, सरस्वती पांडे, गंगा देवी, पुष्पा आर्य, ईश्वर पांडे आदि थे।