फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पाठक के जिलाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

पाठक के जिलाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पाठक के जिलाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश हाई कमान द्वारा लोकमणि पाठक को फिर से पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का माहौल है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा पाठक के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी पहले से और अधिक मजबूत होगी।


जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष पाठक ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए टीम भावना से काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह के हाथ मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाठक को अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, महामंत्री किशन कठायत, प्रवक्ता विनोद पाठक, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, बालकृष्ण, ललित बिष्ट, मोहन सिंह परिहार, गोविंद कठायत, किशन गिरी, भूपेश खेतवाल, विरेंद्र नगरकोटी, खुशहाल गढ़िया, रमेश पांडे, दीपक कांडपाल, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, धीरज कोरंगा, भगत रावल, रमेश भंडारी और दरबान कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed