फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ओएफसी कटने से 16 घंटे ठप रही कपकोट की मोबाइल फोन सेवा

ओएफसी कटने से 16 घंटे ठप रही कपकोट की मोबाइल फोन सेवा

Tue, 27 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ओएफसी कटने से 16 घंटे ठप रही कपकोट की मोबाइल फोन सेवा
2G NETWORK
बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर ओएफसी केबिल कटने से कपकोट की बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा 16 घंटे ठप रही। जबकि तकनीकी खराबी के कारण जिले में थ्रीजी इंटरनेट सेवा भी खराब रही। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को बागेश्वर-कपकोट के बीच में ओएफसी कट गई। इससे कपकोट क्षेत्र की बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई। सिग्नल गायब होने से मोबाइल फोन शोपीस बने रहे। केबिल जोड़ने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संचार सेवा बहाल हो सकी।
विज्ञापन


इसके अलावा तकनीकी खराबी के कारण सोमवार की शाम से पूरे जिले की थ्रीजी सेवा भी गड़बड़ा गई। इससे उपभोक्ता खासे परेशान रहे। सुबह करीब 10 बजे थ्रीजी सेवा में सुधार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के जेटीओ चंद्रशेखर लोहुमी ने बताया कि बागेश्वर-कपकोट के बीच में ओएफसी केबिल कटने से कपकोट की संचार सेवा बाधित रही। उन्होंने बताया कि मोबाइल की थ्रीजी सेवा में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सिग्नल डाउन हो गए थे। उसमें भी मंगलवार की सुबह सुधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed