{"_id":"5a92fdfc4f1c1bbe218b512a","slug":"151519582716-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान 33 हजार केवीए की दो लाइनों में आया फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान 33 हजार केवीए की दो लाइनों में आया फाल्ट
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में रविवार की सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश से बिजली की नाचनी-सामा और बागेश्वर-कपकोट की 33 हजार केवी की दो लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे लगभग 305 गांव अंधेरे में डूबे रहे। ऊर्जा निगम ने रविवार को दोनों लाइनों का सुधार कर आपूर्ति सुचारु कर दी है।
जिले में शनिवार रात को तेज हवाओं के साथ 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात दो बजे से जमकर बारिश हुई। बारिश से रात 2.30 बजे नाचनी से सामा के लिए आने वाली 33 हजार केवी की बिजली लाइन और सुबह पौने पांच बजे बागेश्वर से कपकोट जाने वाली बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। सामा क्षेत्र की लाइन में आए फाल्ट से कपकोट के 55 गांवों और बागेश्वर-कपकोट लाइन में फाल्ट आने से 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि दोनों लाइनों में आई खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।
बारिश से किसानों को मिली राहत
रविवार की सुबह जनपद में अच्छी बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में पांच एमएम, कपकोट में पांच एमएम और गरुड़ में 7.5 एमएम बारिश हुई। इस राहत भरी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश को फसलों और सब्जियों के लिए अच्छा माना जा रहा है।