फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दीपक व माया ने जीती 100 मीटर की दौड़

दीपक व माया ने जीती 100 मीटर की दौड़

Sat, 17 Feb 2018 10:15 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दीपक व माया ने जीती 100 मीटर की दौड़
demo pic
कपकोट (बागेश्वर)। नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केदारेश्वर खेल मैदान में किया गया। 100 मीटर की दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में दीपक सिंह जबकि जूनियर बालिका वर्ग में माया मेहता पहले स्थान पर रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा आर्या ने किया।
विज्ञापन

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के 100 मीटर बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में माया मेहता, ऊषा फर्स्वाण, रेनू राठौर, 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में दीपक सिंह, गौरव सिंह, जितेंद्र गढ़िया क्रमश पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की लंबी कूद में माया, इंद्रा, करीना, बालक वर्ग में कमल, गौरव, दीपक, कबड्डी के बालक वर्ग में असौं की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता हिचौड़ी कपकोट और विवेकानंद इंटर कालेज की टीमों के बीच खेली गई। इस मुकाबले में 25-20, 25-23, 22-25, 12-25 के अंतर से हिचौड़ी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक तिलक चंद्र, कैलाश गढ़िया, दान सिंह रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

खेलकूद के आयोजन में गणेश सिंह, नेहरू युवा केंद्र के भक्तदर्शन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय युवा कोर की सदस्य रोशनी दानू, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार, महेश राम, प्रताप दानू, गणेश सिंह, कुंदन राम, दान सिंह, कैैलाश गढ़िया, महेश राम, प्रताप राम, भारती, मनोज कपकोटी, नीरज कांडपाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed