फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

Sat, 14 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
कौसानी (बागेश्वर)। ‘गांधी के रचनात्मक कार्य एवं पंचायती राज’ विषय पर अनासक्ति आश्रम कौसानी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट और उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि लखनऊ की ओर से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने ग्राम स्वराज के रूप में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में राइंका गरुड़ के छात्र-छात्राओं सहित तमाम लोगों को संचालक मंडल सदस्य कृष्ण सिंह ने पंचायती व्यवस्था के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। संस्था के महामंत्री लाल बहादुर राय ने स्वास्थ्य व पंचायत की व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी एवं उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आए लोगों को संस्था की ओर से शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सेमिनार में जागृति राही, रीता बहन, गुलशन कुमार, प्रधानाचार्य पीसी पांडेय, आरसी जोशी, श्रीष कपूूर, लीलाधर पांडेय, किशन सिंह गुसांई सिंह, लाल सिंह बजेठा, बीडी जोशी, दिनेश कुमार, शेषमणि मालवीय, लक्ष्मण भाई, रमेश पांडे, प्रकाश बिष्ट, बबलू अल्मियां, चंद्र सिंह धर्मशक्तू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed