{"_id":"59beb01a4f1c1b28688b520b","slug":"151505669146-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक कोषाधिकारी उपाध्याय को मिला नागरिक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक कोषाधिकारी उपाध्याय को मिला नागरिक सम्मान
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नागरिक मंच बागेश्वर का छठा स्थापना समारोह मनाया गया। इस दौरान मंच की ओर से ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को दिया जाने वाला नागरिक सम्मान इस वर्ष कांडा कोषागार में कार्यरत सहायक कोषाधिकारी जितेंद्र चंद्र उपाध्याय को मिला।
प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता आइएफएस अधिकारी डॉ. संजीव चतुर्वेदी ने सहायक कोषाधिकारी जितेंद्र चंद्र उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिक मंच के कार्यों को सराहनीय बताया। कहा कि आज के समय में जनहित के लिए कार्य करने वाले ऐसे संगठनों व संस्थाओं की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट डीके जोशी ने भी मंच की सराहना की। नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे ने मंच की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। अध्यक्षता भूपाल सिंह मेहता ने की। संचालन डॉ. राजीव जोशी ने किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह के बाद लोक सेवा चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें तमाम वक्ताओं ने विचार रखे। समारोह में नंदाबल्लभ भट्ट, किशन सिंह खत्री सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।