{"_id":"599b132c4f1c1b7d798b4864","slug":"151503335212-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा नया भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा नया भारत
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत थे।
नया भारत एक मंथन पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने पंडित दीन दयाल के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, नारी सशक्तीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, कला, संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रों में देश को एक नई दिशा देने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। इस दौरान भाजयुुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, मनोज बचखेती आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में विवेकानंद विद्या मंदिर सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी मौजूद रहे।