फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हरेला पर्व पर वृहत पौधरोपण होगा

हरेला पर्व पर वृहत पौधरोपण होगा

Thu, 13 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
हरेला पर्व पर वृहत पौधरोपण होगा
बागेश्वर। डीएम रंजना की अध्यक्षता में हरेला पर्व को वृहद रूप से मनाने के लिए अधिकारियों की बैठक में रूपरेखा तय की गई। डीएम ने कहा कि हरेला पर्व 16 जुलाई से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, नदियों के किनारे, विद्यालय परिसरों में पौधरोपण किया जाएगा। इसका उद्देश्य नदियों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन करना होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने हरेला पर्व के आयोजन के लिए 14 सदस्यीय जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया। नदी/गधेरे के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए गरुड़ गंगा नदी को चयनित किया गया। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को हरेला पर्व पर अपने कार्यालय परिसर में पौधरोपण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी को निशुल्क पौध की व्यवस्था के लिए नोडल नामित किया गया। हरेला पर्व के शुभारंभ पर जिले के प्रभारी मंत्री, मंत्रिगण और विधायकों सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, जिला सूचना अधिकारी राजेंद्र सिंह परिहार, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed