{"_id":"59c7e2ed4f1c1b2a688b63b6","slug":"150-consumers-could-not-get-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडरों के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रसोई गैस की किल्लत जारी है। रविवार को घंटों तक इंतजार करने के बाद भी कठायतबाड़ा के लोगों को सिलेंडर नहीं पाया। करीब 150 उपभोक्ताओं को खाली हाथ घरों को लौटना पड़ा। गैस एजेंसी की ओर से छूट गए उपभोक्ताओं को 27 सितंबर को सिलेंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में रसोई गैस की किल्लत जारी है। यहां पर सिलेंडरों का बैकलॉग तीन हजार से अधिक पहुंच गया है। प्लांट से मांग के अनुरूप सिलेंडर नहीं मिलने के कारण सभी क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
लोगों को सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। रविवार को गैस एजेंसी का वाहन 300 सिलेंडर लेकर कठायतबाड़ा पहुंचा, लेकिन मौके पर इंतजार कर रहे उपभोक्ता 550 थे।
विज्ञापन
वाहन के पहुंचते ही पहले सिलेंडर पाने के लिए जुटी लोगों की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने लाइन लगवाकर सिलेंडर बांटे। डेढ़ सौ उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
गैस एजेंसी की ओर से छूट गए उपभोक्ताओं को 27 सितंबर को सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।