{"_id":"5c9129c5bdec22144e5c28c0","slug":"141553017285-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के कम चलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के कम चलने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। होली पर्व का असर अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। जिले की कई सड़कों पर चलने वाली टैक्सियां कम हो गई हैं। बाहर से आने वाली बसों की संख्या में भी कमी होने लगी है। होली के लिए दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा आदि स्थानों से घर आ रहे प्रवासियों को लेकर आ रही बसें पैक आ रही हैं।
वाहनों के कम चलने से दूर दराज के क्षेत्रों के लिए वाहन कम होने से लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। केमू के स्थानीय प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि यहां रोजाना 55 बसों का आना जाना है। होली पर्व मनाने के लिए अधिकांश बस चालक और मालिक 20 मार्च से बसों को अपने घरों के आसपास खड़ी करेंगे। 22 मार्च से बसों का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।