{"_id":"5c2518bdbdec2256cb7244a9","slug":"141545935037-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी सड़क जाजर में तालाब में तब्दील लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी सड़क जाजर में तालाब में तब्दील लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। लोनिवि की उदासीनता के चलते पिंडारी सड़क जाजर के पास गड्ढों की वजह से तालाब में तब्दील हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से वाहनों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। सूचना देने के बावजूद लोनिवि सड़क की हालत सुधारने की कार्यवाही नहीं कर रही है। गुस्साए लोगों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
पिंडारी सड़क जाजर के पास बहुत ही बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क के किनारे नाली नहीं होने और पानी की लाइन से हो रहे रिसाव से सड़क पर पानी बह रहा है। यह पानी गड्ढों में भर रहा है। गाड़ियों के वहां से गुजरने से राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं। वाहनों को भी आने जाने में खासी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने लोनिवि से सड़क की हालत जल्द सुधारने के लिए कई बार कह दिया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
आंदोलन की चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, बसंत बिष्ट, जोगा राम, गोविंद राम आदि शामिल हैं। इधर लोनिवि के एई एचसी जोशी ने कहा कि जल्द ही गड्ढों को भरकर नाली का निर्माण करवाया जाएगा।