फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीएचसी कांडा मे लगी डिजीटल एक्सरे मशीन

सीएचसी कांडा मे लगी डिजीटल एक्सरे मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कांडा मे लगी डिजीटल एक्सरे मशीन
कांडा (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडा में डिजीटल एक्सरे मशीन लग गई है। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने बुधवार को पूजा, अर्चना कर मशीन अस्पताल को समर्पित की। कहा कि कांडा-कमस्यार क्षेत्र के लोगों को अब एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पिछले 15 दिसंबर को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल की समस्याओं की लाइव खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन की मांग कई बार उठी थी। जनभावनाओं का आदर करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अब यह मांग पूरी कर दी है। अब क्षेत्र के रोगियों को एक्सरे के लिए यहां से 25 किमी दूर जिला मुख्यालय जाने से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान लोगों ने विधायक से दो स्टाफ नर्स की तैनाती, प्रयोगशाला उपकरण, डेंटल मशीन, 108 नंबर, खुशियों की सवारी, ई-पर्ची बनाने के लिए कंप्यूटर, सड़क, चहारदीवारी बनवाने की मांग की। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. सम्मी उन्नैसा, डॉ. वरूण भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान भंडारी, भाजपा नेता सुंदर गढ़िया, दीवान सिंह नगरकोटी, आनंद धपोला, गणेश भौर्याल, नवीन जोशी, भगवान धपोला आदि थे।
विज्ञापन



सीएचसी कांडा मे लगी डिजीटल एक्सरे मशीन
पूजा, अर्चना के बाद भौर्याल ने मशीन अस्पताल को समर्पित की
अमर उजाला में छपी खबर का असर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed