{"_id":"5c22728bbdec2256ce0814e7","slug":"141545761419-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग को लेकर सरपंचों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग को लेकर सरपंचों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानदेय सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को वन पंचायत सरपंचों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने यदि सरपंचों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
वन पंचायत सरपंच संगठन ने कहा कि सरपंच बिना धन के जंगलों की सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सरपंचों को नियमित तौर पर मानदेय दिया जाना चाहिए ताकि वह और अधिक जिम्मेदारी के साथ जंगलों की सुरक्षा कर सकें। संगठन ने लीसा रॉयल्टी देने की मांग की। कहा कि रायल्टी की राशि को ग्राम पंचायतों को दिए जाने का विरोध किया जाएगा। बायोमास विद्युत उत्पादन नीति पर दोबारा विचार करते हुए ग्रामीणों के हित में बनाने की मांग की।
वन पंचायतों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए धन आवंटित करने, वनाग्नि के कारण वन पंचायतों में हो रहे नुकसान का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग भी की। अध्यक्षता पूरन सिंह रावल, संचालन नरेंद्र सिंह परिहार ने किया। प्रदर्शन में दिनेश पांडे, गंगा देवी, तारा सिंह, बसंत जोशी, गिरीश उप्रेती, मदन मेहता, खीमानंद जोशी, गोकुल प्रसाद, हरीश पांडे, पंकज बिष्ट आदि थे।