{"_id":"5c0966a1bdec22418e1ae006","slug":"141544119969-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में पोकलेंड मशीनों से खनन न होने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में पोकलेंड मशीनों से खनन न होने दें
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर के लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट सरयू में पोकलैंड के जरिए किसी प्रकार का खनन न होने देने की मांग की। कहा कि बेतरतीब खनन से नदी का जल स्तर काफी नीचे चला जा रहा है जिससे खास तौर पर केदारेशर मैदान की सुरक्षा को खतरा हो रहा है।
कहा कि सरयू, सौधारा और सरमूल का धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकास होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरयू में कूड़ा न डालने, उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत सरयू के किनारे निर्माण न करवाए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, हरीश कपकोटी, नवीन, उमेश, दीपक बिष्ट, देवेंद्र टाकुली आदि थे।