फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पस्ट्यारी में बांस के बंबू से हो रही बिजली आपूर्ति

पस्ट्यारी में बांस के बंबू से हो रही बिजली आपूर्ति

Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पस्ट्यारी में बांस के बंबू से हो रही बिजली आपूर्ति
बागेश्वर। कांडा तहसील के सुदूरवर्ती पस्ट्यारी गांव में बांस के खंभे से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। तहसीलदार के निरीक्षण में ऊर्जा निगम की गंभीर अनियमितता का खुलासा हुआ है। ईई को नोटिस जारी करने के साथ ही नियमानुसार आपूर्ति के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सुदूरवर्ती गांव में यूपीसीएल ने कनेक्शन तो जारी कर दिए लेकिन अब तक बिजली का अलग ट्रांसफॉर्मर और पोल नहीं लग सके हैं। इससे ग्रामीणों को कठिनाईयों के साथ जोखिम भी उठाना पड़ रहा है। ट्रांसफॉर्मर और पोल से वंचित ग्रामीणों ने आपूर्ति के लिए बांस के खंभे के जरिए पोल और लाइन बनाई गई है। अनियमित तरीके से आपूर्ति के चलते उपभोक्ताओं को करंट का भय बना है।
विज्ञापन


हाल ही में जन सुनवाई के दौरान पैठाण के प्रधान सुंदर सिंह बनाई ने पस्ट्यारी में अलग से ट्रांसफॉर्मर नहीं होने और सैमपुर, धौलियापाटा में पोलों की जगह बांस के खंभे से आपूर्ति की शिकायत की थी। डीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने गांव का मौका मुआयना किया। यूपीसीएल की आपूर्ति व्यवस्था में अनियमितता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि अनियमितता पर नोटिस जारी करने के साथ ही ऊर्जा निगम के ईई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर ईई भाष्कर पांडेे का कहना है कि जल्द आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed