{"_id":"5bc6295fbdec22696b23880c","slug":"141539713375-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर जिले में 128 दिव्यांग बच्चे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर जिले में 128 दिव्यांग बच्चे चिह्नित
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दृष्टिबाधित बच्चों के कल्याण की दिशा में काम कर रही नैब संस्था ने बागेश्वर जिले में अबतक 128 दिव्यांगों को चिन्हित किया है। संस्था इन दृष्टिबाधितों के हल्द्वानी आवासीय संसाधन केंद्र में पुनर्वास की कवायद में जुटी है। इसके तहत दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नैब और हंस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कठायतबाड़ा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों के अभभिावकों को हल्द्वानी स्थित आवासीय संसाधन केंद्र में पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को दिव्यांगों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान नैब काउंसलर ज्योति नौला ने कई अभिभावकों की काउंसलिंग की।
नैब महासचिव श्याम धानक ने बताया कि बागेश्वर में दृष्टिबाधित 128 दिव्यांग चिन्हित किए हैं। आवासीय केंद्र में शिक्षा-दीक्षा दिलाने की कोशिश की जा रही है। संस्था जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन के लिए भी तत्पर है। इस दौरान कविता कठायत, कपिल रावत, प्रेमा गढ़िया, भूपाल सिंह, भागीरथी कर्म्याल, पुष्पा, नीमा, सीमा, चंपा आदि थे। इधर, डीएम ने नैब के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण देने और पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।