{"_id":"5b7da1a142c7924648030701","slug":"141534960033-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समय पर निस्तारण करें अधिकारी: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समय पर निस्तारण करें अधिकारी: टम्टा
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कपकोट में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बुलाकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण करें।
जनता दरबार कपकोट में ग्राम प्रधान चलकाना गणेश सिंह सुरकाली ने लखमारा जरियागाड़ नाले में बाढ़ सुरक्षा दीवारों का निर्माण, पैदल मार्ग व पुलिया निर्माण कराने की मांग की। गणेश सिंह सुरकाली ने कहा कि खर्ककानातोली में अत्यधिक वर्षा के कारण दो पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस सम्बन्ध में केंद्रीय मंत्री ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तिलराम ने कहा मेरा अत्यधिक पुराना मकान है, जो कभी भी ढह सकता है। उन्होंने आवास दिलाए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जिला पर्यटन अधिकारी को कासिलदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्धन समिति गैरखेत कमल सिंह कपकोटी, प्रधान पोथिंग चम्पा देवी, महेश सिंह गढिया निवासी लीली, ग्राम प्रधान पुडकुनी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हरीश शाही, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, एसडीएम राकेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, पूर्व नपं अध्यक्ष कपकोट चंपा आर्या आदि थे।