फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने कुपोषित बच्चों का ब्योरा तलब किया

डीएम ने कुपोषित बच्चों का ब्योरा तलब किया

Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने कुपोषित बच्चों का ब्योरा तलब किया
बागेश्वर। डीएम ने जिले के कुपोषित बच्चों का ब्योरा तलब किया है। उन्होंने बाल अधिकारियों से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन कुपोषित बच्चों को मिलने वाली सरकारी सेवाओं की घर-घर जाकर निगरानी करेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने कुपोषित बच्चों का ब्योरा तलब किया। उन्होंने बाल अधिकारियों को 10 दिन के भीतर कुपोषित का नाम, पता देने को कहा। इसके आधार पर कुपोषितों से जुड़ी योजना की निगरानी की जाएगी। डीएम ने कुपोषितों को मिलने वाले आहार, स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। कहा कि इस मद में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो अनटाइड फंड से बजट दिया जाएगा। उन्होंने बाल और स्वास्थ्य अधिकारियों को कुपोषितों के समय-समय पर परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सीडीओ को हर माह कुपोषण के मामलों की समीक्षा करने को कहा। गर्भवती, धात्री महिलाओं को मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा। वहां सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, पीडी शिल्पी पंत, उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, प्रभारी बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed