फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर बह रहा पानी

कपकोट में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर बह रहा पानी

Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर बह रहा पानी
कपकोट (बागेश्वर)। विभाग की उदासीनता से पीने का पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। जाजर के समीप पूरी सड़क तलैया बनी हुई है, जबकि नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों के हलक सूखे हुए हैं।
विज्ञापन


जाजर गांव को जाने वाली पाइप लाइन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त है। इससे योजना का पूरा पानी रिसकर सड़क पर फैल रहा है। पिछले दस दिनों से सड़क तलैया बनी हुई है। विभाग द्वारा अभी तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं किया है।
विज्ञापन


इससे जहां एक ओर पानी नहीं आने से ग्रामीणों के हलक सूखे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क के तलैया बनने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाजर गांव निवासी किशन राम, गणेश राम, विवेक कोरंगा, लछम राम, कुंदन प्रसाद, हरीश भेरी आदि ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन में सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जलापूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐठांण-बमसेरा पेयजल लाइन भी टूटी
कपकोट। तहसील मुुख्यालय के ऐठांण, बमसेरा और भराड़ी के 1500 परिवारों की प्यास बुझाने वाली पेयजल लाइन का मुख्य पाइप भी फट गया है। सोमवार की सुबह पाइप फटने से आधा पानी सड़क में ही बर्बाद हो गया।


पानी के लीक होने से अधिकांश घरों में जरूरत का पानी भी नहीं मिल सका। जल संस्थान के जेई कैलाश जोशी ने बताया कि दबाव पड़ने के कारण पाइप के जोड़ से पानी का रिसाव हो रहा है। रिसाव को जल्दी दुरुस्त कर लिया जाएगा। जाजर की क्षतिग्रस्त योजना का सुधार करने के निर्देश भी कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed