{"_id":"5a564de74f1c1b1f1b8b4568","slug":"141515605479-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतावकाश में भी होगा कक्षाओं का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतावकाश में भी होगा कक्षाओं का संचालन
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शीतकालीन अवकाश में पठन-पाठन नियमित रूप से जारी रहेगा। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने को कहा है। प्राचार्य सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि महाविद्यालय में 13 फरवरी तक अवकाश रहेगा, लेकिन इस दौरान बीए तृतीय वर्ष और बीएससी द्वितीय वर्ष की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से नियमित महाविद्यालय पहुंचने को कहा है। उन्होंने जिन छात्र-छात्राओं की स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं, उन्हें भी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाओं में उपस्थित रहने को कहा है। महाविद्यालय 15 फरवरी को खुलेगा।