{"_id":"5a1af60d4f1c1bd0408b9136","slug":"141511716365-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका तेंदुआ
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आबादी में लगातार दिखाई दे रहा तेंदुआ पिंजरे के आसपास भी नहीं फटक रहा है। तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से लोग भयभीत हैं।
बता दें कि मजियाखेत, कफलखेत, जिला न्यायालय और नदीगांव में पिछले एक माह से तेंदुआ लगातार नजर आ रहा था।
यह तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। तेंदुए की सक्रियता पर वन विभाग ने पहले रेशम फार्म के पास पिंजरा लगाया। सफलता नहीं मिलने पर लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिछले सप्ताह इस पिंजरे को जिला जजी के पास लगाया था, लेकिन पिंजरा लगने के बाद तेंदुआ इसके आसपास भी नहीं फटका।
आबादी में घूम रहे तेंदुए के पकड़ में नहीं आने से लोग डरे हुए हैं। इधर, रवाईखाल क्षेत्र में भी तेंदुआ नजर आ रहा है। तेंदुए के नजर आने से पशुपालक मवेशियों को चराने के लिए जंगल भेजने से डर रहे हैं।