फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गैरसैंण बनाई जाए उतराखंड की स्थायी राजधानी

गैरसैंण बनाई जाए उतराखंड की स्थायी राजधानी

Sat, 25 Nov 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण बनाई जाए उतराखंड की स्थायी राजधानी
बागेश्वर। प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने और राज्य को नशा मुक्त करने की मांग को लेकर नैनीताल से शुरू हुई यात्रा शनिवार को बागेश्वर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा दल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड का गठन पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए किया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश के विकास के लिए स्थायी राजधानी का गैरसैंण होना जरूरी है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए प्रदेश को नशा मुक्त बनाना होगा। छात्र नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि इसी मांग को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो सात दिसंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। सभा के बाद प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया और फिर नगर में रैली निकाली।


कार्यक्रम में रामकृष्ण तिवारी, नवल किशोर, अधिवक्ता उमेश कालाकोटी, प्रेम सिंह परिहार, गणेश सिंह, अर्जुन लाल, आनंद गिरी, जीवन सिंह, रेवाधर कंसेरी, अशोक कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed