{"_id":"59c939554f1c1bcc538b45e1","slug":"141506359637-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए हर विद्यालय में सीसीटीवी लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए हर विद्यालय में सीसीटीवी लगाने के निर्देश
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोतवाली में नगर के सभी स्कूलों की सुरक्षा और सत्यापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को विद्यालयों में सीसीटीवी लगाने और कर्मचारियों का सत्यापन करने को कहा।
सोमवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने सभी विद्यालयों के संचालकों से सीसीटीवी लगाने और किसी भी अनजान व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश न करने देने को कहा।
उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मचारियों सहित स्कूल बसों के चालक और परिचालक का सत्यापन हर हाल में करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में किसी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में नगर के सभी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित थे।