{"_id":"59a849964f1c1b15278b4a5e","slug":"141504201110-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से शोपीस बना है कांडा में लगा एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से शोपीस बना है कांडा में लगा एटीएम
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की कांडा शाखा में लगा एटीएम पिछले चार माह से शोपीस बना हुआ है। एटीएम का संचालन अब तक नहीं होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम का शीघ्र संचालन शुरू करने की मांग की है।
कांडा में इस समय एकमात्र एसबीआई का एटीएम है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए चार माह पूर्व अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने शाखा में एटीएम लगाया था। अभी तक इस एटीएम का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे व्यापारियों और कर्मचारियों में रोष है।
लोगों का कहना है कि कांडा के जिला सहकारी बैंक में आठ हजार खाताधारक हैं। बैंक में एटीएम स्थापित होने के बावजूद पैसे निकालने के लिए उन्हें बैंक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधन से शीघ्र एटीएम का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधन पूरन सिंह भाकुनी ने बताया कि इंटरनेट की समस्या के कारण एटीएम का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।