{"_id":"594809114f1c1b6b4c8b467a","slug":"141497893137-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में योग प्रशिक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में योग प्रशिक्षण जारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में योग प्रशिक्षण जारी
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में योग दिवस तक दिया जाने वाला योग प्रशिक्षण सोमवार को भी जारी रहा।
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग शिक्षा विभाग की ओर से आए छात्रों ने सरस्वती शिशु मंदिर, नदीगांव, चौरासि, गाड़गांव, बिलौना, भतरौला, नीलेश्वर, कठायतबाड़ा, कंट्रीवाइड स्कूल मंडलसेरा, ठाकुरद्वारा, आदि स्कूलों में जाकर बच्चों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंकित, कविता जोशी और नीरज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग में काजल, तनुजा और विवेक जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि 21 जून को योग दिवस पर नुमाइशखेत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिरकत करें। योग के गुर सिखाने वालों में बबीता सामंत, गिरीश, दीपक पंत, अजय, नंदन, प्रकाश, नंदन, लता, सरिता, प्रियंका और जीवंती आदि थे।