फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   132 KV substation came under the grip of landslide

Bageshwar News: भूस्खलन की जद में आया 132 केवी का सब स्टेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
132 KV substation came under the grip of landslide
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से जिला मुख्यालय में स्थापित पिटकुल का 132 केवी का सब स्टेशन खतरे की जद में आ गया है। स्टेशन के पीछे भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। इससे केंद्र को खतरा उत्पन्न हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। स्थिति को देखते हुए डीएम आशीष भटगांई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। कहा कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन

नगर के नारायण देव वार्ड में पिटकुल का 132 केवी का सब स्टेशन बना हुआ है। इससे पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति की सप्लाई होती है। मंगलवार को स्टेशन के पीछे भूस्खलन हो गया और नीचे भी जमीन खिसक रही है। इससे स्टेशन को खतरा उत्पन्न हो गया है। खतरे को देखते हुए केंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। मलबा आने की सूचना पर डीएम भटगांई ने मंगलवार को पिटकुल केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने तथा मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा निगम को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में स्थित उच्च वोल्टेज विद्युत टावर, जो मलबे के कारण खतरे की स्थिति में आ गया है, उसको एक्सपर्ट की निगरानी में ध्वस्त किया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने, मलबा हटाने की गति तेज करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा और समस्या के पूर्ण समाधान तक कार्य जारी रहेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, पिटकुल के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



........कोट
भूस्खलन होने से केंद्र में काफी नुकसान हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए केंद्र की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। जिले में ताकुला फीडर से आपूर्ति की जा रही है। केंद्र को लगभग 20 करोड़ का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र को भूस्खलन से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - आनंद खोलिया, एसडीओ ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed