{"_id":"5c6c51f0bdec22105574f5c1","slug":"131550602736-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौर्याल ने गांवों के विकास के लिए दिए 41.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौर्याल ने गांवों के विकास के लिए दिए 41.90 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने अपनी निधि से डिग्री कालेज दुग नाकुरी समेत 39 गांवों में सीसी मार्ग, मंदिरों के समीप सौंदर्यीकरण, पीने के पानी की लाइनों, जन मिलन केंद्रों और शौचालयों के निर्माण के लिए 41.90 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्लाक कार्यालय को सभी कार्य समय पर संपादित करने के निर्देश दिए हैं। भौर्याल ने बताया डिग्री कालेज दुग नाकुरी में टिन शेड, तुपेड़ गोलू मंदिर के पास स्थल विकास ढाई-ढाई लाख, बनलेख मूल नारायण मंदिर के समीप स्थल विकास डेढ़ लाख, नायल में जन मिलन केंद्र, गडेरा में पाकशाला निर्माण दो-दो लाख, बिलखेत में सड़क से पंचायत घर तक, पैसिया में चक्की से मनोहर सिंह के घर तक, खुनौली शिवालय गांव की ओर,जुनायल नौरतीखोला से प्राइमरी पाठशाला की ओर, सीसी मार्ग के लिए एक-एक लाख रुपया, महतगाड़ में शौचालय निर्माण, मौडडियार में पेयजल योजना, अनुसूचित जाति बस्ती ग्वातोली में त्रिलोक राम के मकान से धारे की ओर सीसी मार्ग के लिए एक-एक लाख रुपया, प्राइमरी स्कूल भैरूं चौबट्टा में चहारदीवारी और पल्सों में पेयजल योजना के निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपया मंजूर किया है।