{"_id":"5c69afccbdec2273792f4c17","slug":"131550430156-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के तीन माह बाद नवजात को जन्म देने पर बखेड़ा, ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह के तीन माह बाद नवजात को जन्म देने पर बखेड़ा, ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। विवाह के लगभग तीन माह बाद ही एक विवाहिता ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। इसको लेकर बखेड़ा हो गया। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को अपनाने से इंकार कर दिया। मामला अब कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम एक विवाहिता को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विवाहिता को गर्भवती बताया। उपचार के दौरान विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म की खबर सुनते ही विवाहिता के ससुराली उखड़ गए। उनका कहना था कि विवाह को लगभग तीन-चार माह हुए हैं ऐसे में बच्चा होना नामुमकिन हैं। ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर अस्पताल में हंगामा हो गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन ससुराली नहीं माने। विवाहिता को छोड़ कर चले गए। फिलहाल यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इधर विवाहिता के परिजनों ने इस बाबत परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।