फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण के लिए 40.25 करोड़ मंजूर

कपकोट क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण के लिए 40.25 करोड़ मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कपकोट क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण के लिए 40.25 करोड़ मंजूर
कपकोट (बागेश्वर)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सात लंबित सड़कों के निर्माण के लिए 40 करोड़ 25 लाख 45 हजार रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन


विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत ने खड़लेख-भनार सड़क के धरमघर मोटर मार्ग के घुरड़िया बैंड तक आठ किमी की लंबी सड़क के निर्माण के लिए 595 लाख, शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क से ज्ञानधुरा डांगटी तक छह किमी लंबी सड़क के लिए 380 लाख, गोगिना से कीमू तक के लिए 710 लाख, करूली बैंड से गांजली बिजोरिया तक दस किमी के लिए 660 लाख, सनेती-बैकोड़री सड़क के पांच किमी सनगाड़ गांव तक विस्तार के लिए 480 लाख, दस किमी लंबी कर्मी-बघर-ढोक्टी गांव तक के लिए 750 लाख, गैरखेत से लखमारा तक पांच किमी के लिए 450 लाख रुपया मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने लोनिवि कपकोट को सड़कों के निर्माण के लिए जल्द निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दे दिए हैं। भौर्याल ने सड़कों के निर्माण के लिए धन मंजूर करने पर मुुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed