{"_id":"5bc9b429bdec2207754796ba","slug":"131539945513-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग के सिलपाड़ा में तीन महीने से पसरा है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग के सिलपाड़ा में तीन महीने से पसरा है अंधेरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर ग्राम पंचायत पोथिंग का सिलपाड़ा तोक में पिछले तीन महीने से खराब पड़ा हुआ है। कई बार मांग उठाने के बाद भी ऊर्जा निगम अभी तक इसे बदल नहीं पाया है। बिजली न होने से इस गांव में रह रहे 22 परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को शीघ्र न बदलने पर आंदोलन शुुरू करने की चेतावनी दी है।
सिलपाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले बिजली गिरने से यहां का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दे दी थी। ऊर्जा निगम आज तक खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदल पाया है। बिजली न होने से कुटीर उद्योग बंद पड़े हुए हैं। ग्रामीणों को उजाले के लिए चीड़ के छिलके जलाने पड़ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। तेंदुुओं और अन्य जंगली जानवरों का भय अलग से सता रहा है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख भगवत गढ़िया, खुशहाल गढ़िया, दयाल गढ़िया और मदन गढ़िया आदि शामिल हैं। इधर ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।