{"_id":"5b7da19342c79246344b2696","slug":"131534960019-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बिरंगी राखियों से सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बिरंगी राखियों से सजा बाजार
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर राखियों से बाजार सज गया है। भाई के लिए रेशम की डोर खरीदने के लिए बहनें उत्साहित हैं। बाजार में पांच से लेकर ढाई सौ रुपये तक के रेंज में राखियां मौजूद हैं।
नगर के कत्यूर बाजार, दुग बाजार, माल रोड, नुमाइश मार्ग सहित अन्य बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजा हुआ है। व्यापारी बताते हैं कि इस बार बाजार में सस्ती से लेकर महंगी तक राखियां मौजूद हैं। नगर में इन दिनों राखी खरीदने वाली बहनों की भीड़ दिख रही है। नगर के व्यापारी कमल साह जगाती, खुशाल दानू, खुशाल सिंह तड़ागी बताते हैं कि बाजार में इन दिनों महंगी राखियां भी मौजूद हैं, जिन्हें बहनों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। नदीगांव निवासी मीनाक्षी बताती हैं कि वह अपने भाई के लिए महंगी राखी खरीदकर उसे सरप्राइज देना चाहती हैं। माजियाखेत निवासी सुनीता कहती हैं कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार को महंगे व सस्ते में बांटना सही नहीं है। भाई के लिए प्यार से खरीदी गई रेशम की डोर ही काफी है। रक्षाबंधन त्यौहार के लिए बाजार में इन दिनों रौनक बढ़ गई है। मिठाई के बाजार भी सज रहे हैं।