{"_id":"5ab7d15c4f1c1b8f778b75f5","slug":"131521996124-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वजल की धारा से नहीं बुझ पा रही ब्लाक क्षेत्र की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वजल की धारा से नहीं बुझ पा रही ब्लाक क्षेत्र की प्यास
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। स्वजल से पांच साल पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के लिए बनी पेयजल योजना के पानी से आधी आबादी की प्यास भी नहीं बुझा पा रही है। योजना में पानी की कमी के कारण अधिकांश नलों की टोंटियां छह महीने से सूखी पड़ी हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लॉक और आसपास के क्षेत्र के लिए पांच साल पहले लाखों रुपये की लागत से स्वजल धारा बनी थी। कुछ समय से योजना से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा था। क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। छह महीने से ब्लॉक और बाजार क्षेत्र के नलों में पानी नहीं आ रहा है। नलों की टोंटियां सूखी पड़ी हैं। कुछ लोगों के नलों में बूंद- बूंद कर पानी टपक रहा है।
पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतें हो रही हैं। लोग सरयू और खीरगंगा का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
जल संकट से जूझ रहे नागरिकों और व्यापारियों ने शासन प्रशासन से ब्लॉक क्षेत्र के लिए अलग से पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की है। ईश्वर जोशी, सुंदर सिंह, पदम सिंह, जमन सिंह, हरीश सिंह आदि ने क्षेत्रीय विधायक से भी पेयजल योजना का निर्माण करने को लेकर पेयजल विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।