फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बिना अनुमति के संचालन करने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र की पोर्टेबल मशीन सीज

बिना अनुमति के संचालन करने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र की पोर्टेबल मशीन सीज

Mon, 25 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के संचालन करने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र की पोर्टेबल मशीन सीज
बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कपकोट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के संचालन के लिए बागेश्वर और बैजनाथ स्वास्थ्य केंद्रों से डाक्टरों की व्यवस्था करने को कहा। चिकित्सक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कपकोट जाकर अल्ट्रासाउंड करेंगे। जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने एक प्राइवेट क्लीनिक के अल्ट्रासाउंड केंद्र में बिना अनुमति के संचालित मशीन सीज कर दी है। मशीन को जिला चिकित्सालय बागेश्वर में रखा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में चार अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं, इसमें जिला चिकित्सालय बागेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट और बैजनाथ एवं प्रिया जंगपांगी प्राइवेट क्लीनिक बागेश्वर शामिल है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा प्राइवेट क्लीनिक के अल्ट्रासाउंड केंद्र में बिना अनुमति के संचालित मशीन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मशीन को अपने कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय बागेश्वर में रखा गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रसव, राष्ट्रीय बाल कार्यक्रम, भ्रूणहत्या, नसबंदी, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए जिला चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन समिति गठित कर समय से खरीदने के निर्देश दिए। कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बैठक में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर न मिलने के कारण दिक्कतें होती हैं, जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी डॉक्टरों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने को कहा और जिला चिकित्सालय बागेश्वर में भर्ती मरीजों को ताजा खाना परोसने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में सफाई और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.शैलजा भट्ट, कोतवाल तिलक राम वर्मा, डा.बीके सक्सेना, डा.एलएस टोलिया, डा. रीमा उपाध्याय, डा. मनीष पंत, डा. राजू उपाध्याय, एमसी लोहनी, भुवन जोशी, मनोज पुरोहित, सुरेश कुकरेती, नीरू साह, रंजना आर्या, मनोज कोरंगा, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed