फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   400 मीटर की दौड़ में भाष्कर और दिया अव्वल

400 मीटर की दौड़ में भाष्कर और दिया अव्वल

Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर की दौड़ में भाष्कर और दिया अव्वल
दुग नाकुरी (बागेश्वर)। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


दियाली उद्यमस्थल में हुई प्राथमिक बालक की 100 मीटर दौड़ में भाष्कर एसवीएम रीमा और बालिका वर्ग में पूजा प्राइमरी स्कूल जारती ने बाजी मारी। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में भाष्कर एसवीएम रीमा, बालिका वर्ग में दिया तिवारी उद्यमस्थल प्रथम, 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में राजेश सिरालागांव, इसी दौड़ में लक्ष्मी जारती, 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में अर्जुुन सिंह सिरालागांव और बालिका वर्ग में शोभा जारती अव्वल रहे।

मानचित्र में रोहित सिंह उद्यमस्थल, सुलेख में शशि पांडे सिरालागांव, अंत्याक्षरी में वड्यूड़ा की टीम, खो-खो में उद्यमस्थल की टीम जबकि कबड्डी में एसवीएम रीमा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


इस दौरान सीआरसी समन्वयक नरेंद्र गोस्वामी, जिपं सदस्य बहादुर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक बहादुर सिंह नेगी, ग्राम प्रधानों में तिलक गोस्वामी, महेश भौर्याल, आनंद प्रसाद, बीडीसी सदस्य शीला साह, धन सिंह भौर्याल, जगदीश रावत, राम जी त्रिपाठी, हेमा टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed